सामयिक विषयों का चयन करें नवोदित रचनाकार :- डॉ. राजेश पुरोहित

● सेवा योजना शिविर में देश के ख्यातिनाम कवियों ने काव्यपाठ किया

भवानीमंडी:- राजकीय सेठ आनंदीलाल पोद्दार उच्च माध्यमिक विद्यालय भवानीमंडी में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में आयोजित साहित्यिक कार्यक्रमों के दौरान देश के ख्यातिनाम कवि एवम साहित्यकार मुख्य वक्ता डॉ. राजेश पुरोहित ने सभी उपस्थित विद्यार्थियों को सेवा योजना शिविर का महत्व बताया।

उन्होंने कहा कि आप भी सामयिक विषयों का चयन कर गद्य व पद्य में लेखन करें तो आप भी कवि कवयित्री बन अपने परिवार समाज व देश का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने दोहा कैसे लिखते हैं मात्रा कैसे गिनी जाती है। इसके बारे में जानकारी दी। छंदबद्ध कविता लिखने हेतु आपको तैयार रहना है। उन्होंने सेवा के बारे में कहा कि सेवको को अनुशासन में रहकर सेवा कार्य स्वच्छता मिशन ,पर्यावरण संरक्षण ,रक्तदान जैसे महत्वपूर्ण कार्यो में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने इस मौके पर काव्य पाठ किया जिस पर विद्यार्थियों झूम उठे।

कार्यक्रम के दौरान राजकीय बिड़ला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल गुप्ता ने विद्यार्थियों को सेवा कार्यो की उपयोगिता की जानकारी दी। वीर रस के कवि राजेन्द्र आचार्य राजन ने वीर रस की कविताएं पढ़ते हुए सैनिकों के सम्मान की नसीहत दी। बजरंग सिंह व्याख्याता एवम गीतकार ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत की सुन्दर प्रस्तुति दी। शिविर प्रभारी दौलतराम शर्मा व्याख्याता ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।