बदायूँ: जिलाधिकारी कुमार प्रशांत के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग ने भारत स्काउट गाइड के स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया है, जिसमें 15 स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। जिसमे उनको बताया गया कि मलेरिया क्या है, कैसे फैलता है, और हमे कैसे बचना चाहिए, साथ ही मलेरिया के प्रकार, लार्वा से मच्छर बनने की प्रक्रिया क्या है।
स्काउट एवं गाइड के अधिकारी महेंद्र चंद्र सक्सेना ने कहा कि जिसमे सेवा की भावना हो वह स्वयंसेवक होता है, सभी लोग अपने जनपद में अच्छे से काम करंे, जिला समन्वयक फैमिली हेल्थ इंडिया डॉ संतोष भार्गव ने कहा कि सभी को एक सहयोगी के रूप में काम करना है और जनपद से मलेरिया उन्मूलन हेतु कार्य मे सहभागिता कर जिले से मलेरिया भगाने में सहयोग देना है। मलेरिया निरीक्षक अमित तिवारी और तनवीर सिंह यादव ने उपस्थित सभी स्वयंसेवकों को मलेरिया का उपचार हेतु फॉलोअप प्रक्रिया, गढ्डो में हर सात दिन में ओइल्फिल्मइंग इत्यादि के बारे में विस्तार से बताया, उक्त प्रशिक्षण में स्काउट गाइड से असरार अहमद ने कहा कि स्वयंसेवक निश्चित रूप से साथ देंगे और कार्य करेंगे।