११ मार्च २०२३ के मुख्य समाचार

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा–देश में कुशल शिल्‍पकारों की जरूरत के अनुसार कौशल बुनियादी ढांचा प्रणाली को फिर से तैयार करने की आवश्‍यकता।
  • प्रधानमंत्री कल हुबली-धारवाड़ की यात्रा के दौरान भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-धारवाड़ राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसे आठ सौ 50 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है।
  • प्रधानमंत्री श्री सिद्धारूढ़ स्वामीजी हुबली स्टेशन पर दुनिया के सबसे लंबे रेलवे प्लेटफॉर्म को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसे हाल ही में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है।
  • केंद्र ने देश के कुछ भागों में इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारी के बारे में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सचेत किया, उन्‍हें निगरानी दिशानिर्देशों का पालन करने को कहा।
  • असम सरकार ने पश्चिमी सीमा से राज्‍य में पोल्‍ट्री उत्‍पादों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। बिहार और झारखंड में एविएन इनफ्लूएंजा के फैलने के मद्देनजर आंशिक आधार पर यह निर्णय लिया गया है।
  • प्रवर्तन निदेशालय ने रेलवे में नौकरी के बदले भूमि घोटाले के संबंध में दिल्ली राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र, पटना, मुंबई और रांची में आज विभिन्न स्थानों पर तलाशी ली।
  • कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले तैयारियों की समीक्षा के लिए निर्वाचन आयोग का तीन दिन का राज्‍य का दौरा संपन्‍न।
  • क्रिकेट में, भारत, अहमदाबाद टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में 191 रन से पीछे।
  • भारत ने पहली पारी में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट पर 289 (दो सौ नवासी) रन बना लिए थे। शुभमन गिल ने शतक लगाया है।