- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुवाहाटी में लगभग ग्यारह हजार करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी।
- गुवाहाटी में ग्यारह हजार बिहू कलाकार और ढोलवादकों के नृत्य प्रदर्शन का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड। प्रधानमंत्री ने कहा, बिहु एक भारत श्रेष्ठ भारत का प्रतीक है।
- केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो-सीबीआई ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति मामले में पूछताछ के लिए रविवार को बुलाया।
- केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में जम्मू संभाग के उधमपुर जिले में आज एक पैदल पुल के ढहने से कई बच्चों सहित 62 लोग घायल हो गए।
- सरकार ने देश भर में पशुओं की महामारियों की रोकथाम के लिए व्यापक योजनाओं की शुरुआत की।