7 True Original Messeges from God….
- You will get Education.
- You will get Employment.
- You will get Accommodation.
- You will get Protection.
- You wil get 12 Voting powers.
- You will get 12 Veto powers.
- You will get private Cultural Freedom
हे अबलों, कमजोरों, छोटों, पिछड़ों, गरीबों…तुम उन सभी चालबाज शिकारियों से सावधान हो जाओ…!!!
जो तुम्हें अधिकार नहीं आरक्षण देते हैं।
जो तुम्हें शाश्वत (स्थायी) समाधान नहीं क्षणिक अनुदान देते हैं।
जो तुम्हें समान हिताधिकार नहीं क्षणिक उपचार देते हैं।
जो तुम्हें रोजगार नहीं नौकरी देते हैं।
जो तुम्हें मालिक नहीं नौकर बनाते हैं।
जो तुम्हारा उत्थान नहीं कल्याण करते हैं।
जो तुम्हें समृद्ध नहीं दरिद्र बनाते हैं।
जो तुम्हें कर्मठ नहीं कामचोर बनाते है।
जो तुम्हें शिक्षित नहीं अशिक्षित बनाते हैं।
जो तुम्हें शासनकार्ड नहीं राशनकार्ड का लालच देते हैं।
जो तुम्हें अस्पताल नहीं आयुष्मानकार्ड का लालच देते हैं।
जो तुम्हें स्कूल नहीं फीस का लालच देते हैं।
जो तुम्हें रोजी नहीं रोटी का लालच देते हैं।
जो तुम्हें पूंजी नहीं केवल कर्ज देते हैं।
जो तुम्हें हक नहीं केवल फर्ज देते हैं।
जो तुम्हें इलाज नहीं केवल मर्ज देते हैं।
इन शिकारियों के फेके हुए दाने मत चुगो।
इनके जाल में फंसकर अपना जीवन बर्बाद मत करो।
उठो, जागो, न्याय को प्रतिष्ठित करो।
मालिक बनो…!
स्वामी बनो…!!
स्वतंत्र बनो…!!!
न्यायपूर्वक अपने चारों जनाधिकार
निःशुल्क शिक्षा,
निःशुल्क रोजगार,
निःशुल्क सुविधा,
निःशुल्क संरक्षण प्राप्त करो..!
अपने दुर्गुण, दरिद्रता, दुःख और दासता को स्थायी रुप से समाप्त करो…!!
-(राम गुप्ता, स्वतंत्र पत्रकार, नोएडा)