- त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में 81 प्रतिशत से अधिक मतदान।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सांसद खेल महाकुंभ के समापन समारोह को वर्चुअली संबोधित किया। कहा- यह प्रतियोगिता विश्व खेलों में देश की क्षमता को सामने लाने में बड़ी भूमिका निभाएगी।
- गृह मंत्री अमित शाह ने कहा-सरकार जल्द ही भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता और साक्ष्य अधिनियम में बदलाव करेगी।
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने कहा-सरकार ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को दो लाख करोड़ रुपए अतिरिक्त गारंटी मुक्त ऋण देने का आश्वासन दिया।
- सेना ने जूनियर कमीशंड अधिकारी, अन्य रैंकों और अग्निवीरों के लिए भर्ती प्रक्रिया में संशोधन किया।
- भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर क्रिकेट टैस्ट श्रृंखला का दूसरा मैच कल से नई दिल्ली में।