◆ आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय
चलो, हम मान लेते हैं, तुम ‘हिन्दूराष्ट्र’ बना लो; पर हमारे कुछ प्रश्न हैं :―
● तथाकथित हिन्दू सनातनी सरकार की प्रतिशोधात्मक राजनीति समाप्त हो जायेगी?
● “फूट डालो और राजनीति करो” की सरकारी मानसिकता समाप्त हो जायेगी?
● कथित धर्म-राजनीति तथा अपराध की जुगलबन्दी बन्द हो जायेगी?
● स्वास्थ्यपोषण की समस्या दूर हो जायेगी?
● देश मे दर्ज़ हो रहे प्रतिदिन बलात्कार और हत्या की जो संख्या लगभग ९०-९० है, क्या उनपर नियन्त्रण हो जायेगा?
● विश्वभर के कुल कुपोषितों की संख्या का एक-चौथाई भाग से अधिक लोग भारत मे कुपोषण के शिकार हैं, क्या इस पर नियन्त्रण हो सकेगा?
● देश की महिलाओं के साथ घोषित प्रतिघण्टे ५० गम्भीर अपराध किये जाते हैं, क्या उनपर नियन्त्रण हो जायेगा?
● देश मे प्रतिदिन जो १९ करोड़ लोग भूखे रह जाते हैं, उन्हें दाना-पानी मिल जायेगा?
● हनुमान् की पूँछ की तरह से बढ़ रही महँगाई और बेरोज़गारी दूर हो जायेगी?
● शिक्षाजगत् मे व्याप्त अपराध और दुरवस्था दूर हो जायेंगी?
● बेटियाँ बच सकेंगी और पढ़ सकेंगी?
● देश मे व्याप्त घातक उन्माद समाप्त हो जायेगा?
● हिन्दू-मुसलमान और मन्दिर-मस्जिद की राजनीति समाप्त हो जायेगी?
● किसानो, सैनिकों तथा युवाओं की शोचनीय स्थिति समाप्त हो जायेगी?
● ‘सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास’ का नारा देनेवाले और उसे फलीभूत समझनेवाले प्रधानमन्त्री इस छद्मपूर्ण नारा को लौटा लेंगे?
● हिन्दू-सरकार अपने दल के नेताओं, कार्यकर्त्ताओं तथा संघटनो की ओर से किये जा रहे जघन्य कृत्यों पर पर्दा: डालने बन्द कर देगी?
● कथित हिन्दूवादी पार्टी ‘भारतीय जनता पार्टी’ के सर्वाधिक ३२ प्रतिशत आपराधिक चरित्रवाले सांसद हैं, क्या उनके पाप धुल जायेंगे?
● बढ़ते अपराधों पर नियन्त्रण हो जायेगा?
● विपक्षी दलों के नेताओं और हिन्दूमुकुटधारियों के मुखौटे उतारनेवाले व्यक्तियों और संस्थानो-प्रतिष्ठानो के विरुद्ध ई० डी०, सी० बी० आइ० तथा आइ० टी० डी० के छापे रुक जायेंगे?
● प्रधानमन्त्री और गृहमन्त्री का मनबढ़ स्वभाव बदल जायेगा?
(सर्वाधिकार सुरक्षित― आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय, प्रयागराज; १९ फ़रवरी, २०२३ ईसवी।)