२८ जून २०२३ के मुख्य समाचार

  • गृह मंत्रालय ने कहा है कि पद्म पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 सितंबर तक किए जा सकते हैं। पद्म पुरस्‍कारों की घोषणा अगले वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाएगी।
  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने किसानों के लिए तीन लाख 70 हजार करोड रूपये से अधिक की योजनाओं को मंजूरी दी। 2023-24 सीजन के लिए गन्‍ने का उचित और लाभकारी मूल्‍य बढाकर प्रति क्विंटल तीन सौ 15 रूपये किया गया।
  • केंद्र ने राष्‍ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन विधेयक 2023 को संसद में प्रस्‍तुत करने की मंजूरी दी; देश में अनुसंधान पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए 50 हजार करोड रूपये आवंटित किए जाएंगे।
  • प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने प्रगति बैठक में दस राज्‍यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों में चल रही एक लाख करोड रूपये से अधिक राशि की परियोजनाओं की समीक्षा की। 
  • इसरो अगले महीने की 13 तारीख को चंद्रयान तीन को लाञ्च करेगा। 
  • राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने देश और विदेश में रह रहे भारतीयों को ईद उल अज़हा की पूर्व संध्‍या पर बधाई दी।
  • भारत ने एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप में जापान को 62-18 से हराकर तीसरी बार जीत दर्ज की।