● प्रस्तोता :– आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय
•••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
◆ भारत के उत्तर-पश्चिम के बत्तीस वायुयानकेन्द्र नागरिक-उड़ान के लिए १५ मई तक के लिए बन्द किये गये।
◆ पाकिस्तान परमाणु-समिति की बैठक शुरू की जा चुकी है।
◆ पाकिस्तान ने भारत के छब्बीस शहरोँ पर हमले किये, जिसे भारतीय वायुसेना ने विफल किये। भारतीय सेना ने श्रीनगर से नलिया तक के छब्बीस आक्रमण विफल किये हैँ।
◆ पाकिस्तान ने भारत के चार एअर बस क्षतिग्रस्त किये हैँ। उसके द्वारा उधमपुर, पठानकोट, आदमपुर और भुज मे क्षति पहुँचायी गयी है।
◆ भारत ने पाकिस्तान का सातवाँ एअर बस नष्ट किया।
◆ पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर और पंजाब मे जन और धन की क्षति की जा रही है। कश्मीर मे एक प्रशासनिक अधिकारी की भी मृत्यु हो गयी है।
◆ पाकिस्तान की ओर से नियन्त्रण-रेखा पर लगातार गोलाबारी की जा रही है।
◆ पाकिस्तानी फ़ौज ने पश्चिमी मोर्चे पर अपना आक्रामक हमला जारी रखा है। वह युद्धक विमान, द्रोण और प्रक्षेपास्त्रोँ का प्रयोग कर रहा है।
◆ भारतीय सेना ने पाकिस्तान के रफ़ीकी, मुरीद, चकलाता, रहमयार ख़ान आदिक ठिकानो पर युद्धक विमान से हमले किये हैँ।
◆ भारतीय सेना ने सियालकोट के एअरबस को निशाने पर लिया है।
◆ पाकिस्तान ने आदमपुर, सूरतपुर, एस– ४०० और नगरोटा के आयुध-भण्डार, ब्रह्मोस फेसिलिटिज़ को नष्ट करने का दावा किया है, जिसे भारतीय सैन्य-प्रवक्ता ने निरस्त कर दिया है।
◆ भारतीय सैन्य-प्रवक्ता ने पाकिस्तान की ओर से राफेल-पायलेट शिवांगी को ‘शिवानी’ बताकर उनकी गिरिफ़्तारी करने के दावे को झूठ बताया है।
(सर्वाधिकार सुरक्षित– आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय, प्रयागराज; १० मई, २०२५ ईसवी।)