परमहंस आश्रम पहुँचे डॉ. राजेश पुरोहित गुरु पूजा कर लिए आशीर्वाद

भवानीमंडी:- देश के सुप्रसिद्ध साहित्यकार कवि डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित शनिवार को गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर परिवार सहित परमहंस स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज आश्रम खामणी जिला झालावाड राजस्थान पहुँचे। वहाँ उन्होंने परम् पूज्य स्वामी श्री प्रकाशानंद जी महाराज के दर्शन ,पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लिए। उनकी अमृतवाणी,सत्संग का लाभ लिया।

डॉ. पुरोहित नेे आहू नदी व रीछड़ नदी के संगम पर बने इस भव्य अलौकिक आश्रम की प्रशंसा करते हुए प्राकृतिक सौंदर्य को निहारा। विगत दिनों भारी बारिश से जहाँ क्षेत्र का वातावरण ठंडा हुआ है वहीं किसानों के चेहरे भी खिल गए हैं। क्षेत्र में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई हैं।

इस अवसर पर स्वामी प्रकाशानंद जी महाराज ने अपने प्रवचन के दौरान कहा कि गुरु ही मनुष्य को अज्ञान रूपी अंधकार से ज्ञान रूपी प्रकाश की ओर ले जाता है। इसलिए हमें सम्पूर्ण भाव से किसी तत्वदर्शी महापुरुष के सानिध्य में रहकर ईश्वरीय साधना करना चाहिए।

बाल कवयित्री शुभांगी शर्मा सहित परिवार जनों ने स्वामी जी के आश्रम में स्थित पूजा स्थल मे जाकर दर्शन किये।
खामणी के बाद डॉ. पुरोहित परमहंस आश्रम कोटड़ा पहुँचे जहाँ उन्होंने परम् पूज्य स्वामी कृष्णानन्द महाराज के दर्शन कर पूजन अर्चन किया व आशीर्वाद लिए आहू नदी के पावन तट पर स्थित आश्रम में उन्होंने महाराजश्री के सत्संग, प्रवचन, अमृतवाणी का लाभ लिया।

स्वामी कृष्णानन्द महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि हर मनुष्य शांति की खोज में लगा है। दौड़ भाग की इस जिंदगी में शांति का एक ही उपाय है ईश्वर का सम्पूर्ण मन से भाव से भजन करें। किसी सतगुरु के दिशा निर्देश का पालन करते हुए किसी एक परमात्मा के परिचायक दो ढाई अक्षर के नाम का जप करें। साधक का ध्यान गुरुचरण में लगा रहे।

इस अवसर पर डॉ. पुरोहित की बेटी बाल कवयित्री शुभांगी शर्मा ने अपनी कविताओंं व भजनों की सुंदर प्रस्तुति भी दी और महाराज से आशीर्वाद लिया।