गो-तस्करों पर की गयी कड़ी कार्यवाही, लगाया NSA

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के निर्देशन में गो हत्या के आरोपितों पर एनएसए की कडी कार्यवाही की गयी। थाना अलापुर पुलिस द्वारा दिनांक 30.11.2019 को मु.0अ0सं0400/19 धारा 3 /5 /8 गोवध निवारण अधिनियम के अंतर्गत थाना अलापुर पुलिस द्वारा दिनांक 30.11.2019 को गोवध करते चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था । गोकशी की सूचना को लेकर धर्म विशेष के लोगो में काफी आक्रोश था । अभियुक्तगण द्वारा जमानत हेतु प्रयास किये जा रहे थे जिसको लेकर धर्म विशेष के लोग उत्तेजित थे । जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ द्वारा थाना प्रभारी अलापुर कृष्ण गोपाल शर्मा को अभियुक्तगण के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था।

आज दिनांक 02.01.2020 थाना प्रभारी अलापुर कृष्ण गोपाल शर्मा द्वारा एनएसए की कार्रवाई की गई पूर्व में अभियुक्तगणों के पास से 50 किलो गोवंश के पशु का मांस व खाल 5 छुरी एक लकड़ी का गुटका बरामद किया गया सूचना के आधार पर चार व्यक्ति अमरूद के बाग में गोवंश पशु कटान कर रहे थे तुरंत मौके पर अलापुर पुलिस द्वारा घेराबन्दी कर गिरफ्तार किया था, जिनके नाम पता पूछने पर अभि0 01 नदीम पुत्र कल्लू (उम्र 25 वर्ष) अभि0 2 रफत पुत्र इशराक अली (उम्र 35 वर्ष) अभि03 अंसार अली पुत्र गफ्फार खान (उम्र 38 वर्ष) अभि04 जुबेर उर्फ गुड्डू पुत्र अजीमुद्दीन (उम्र 40 वर्ष)निवासी वार्ड नंबर 21 कस्बा ककराला थाना अलापुर जनपद बदायूं। जामा तलाशी लेने पर इनके कब्जे से बरामद शुदा गो0पशु मांस, खाल व छुरी, लकड़ी का गुटका आदि को कब्जे में लेकर तथा अभियुक्तों को हिरासत में लेकर जेल भेजा गया था। अलापुर पुलिस द्वारा कड़ी कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियुक्तगणों पर आज दिनाॅक 02.01.2020 को एनएसए में निरुद्ध कर दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ द्वारा थाना अलापुर पुलिस द्वारा किये गये सराहनीय कार्य की प्रशंसा की, भविष्य में यदि कोई गोकशी करता या गोवंशीय पशु की हत्या करते पाया जाता है या ऐसा कोई प्रकरण आता है तो उसके विरूद्व गैंगस्टर / एनएसए जैसी कड़ी कार्यवाही की जायेगी जनपद में गोकशी करने वालो को किसी भी दशा में वख्शा नही जायेगा ।