जिलापंचायत अध्यक्ष व सदस्यों का शपथग्रहण कल

अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत हरदोई ने बताया है कि उ0प्र0 शासन पंचायतीराज के शासनादेश पर 07 जुलाई 2021 को नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रेमावती एवं निर्वाचित सदस्यगणों को 12 जुलाई 2021 को प्रातः 11.00 बजे गांधी भवन सभागार में शपथ ग्रहण करायी जायेगी।

उन्होेंने बताया है कि शपथ ग्रहण समारोह के पश्चात नव गठित जिला पंचायत की प्रथम बैठक 12 जुलाई 2021 को अपरान्ह 2.00 बजे से जिला पंचायत हरदोई के सभागार में आयोजित होगी जिसमें केवल निर्वाचित सदस्य एवं पदेन सदस्यों द्वारा ही प्रतिभाग किया जायेगा।