भारत सरकार द्वारा प्रयोजित और उत्तर प्रदेश के परीक्षा नियामक प्राधिकारी व राज्य मनोविज्ञान केंद्र प्रयाग द्वारा संपादित “राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता परीक्षा” द्वारा कुल 15800 छात्रवृत्ति (उ०प्र०के लिए) निर्धारित है। (पूरे देश में लगभग 1 लाख छात्रवृत्ति प्रदान की जाएँगी।)
इस परीक्षा में सरकारी व ऐडेड कालेजों के कक्षा 8 में पढ़ने वाले ऐसे बच्चे जिनके अभिवावक की आय ₹ 1,50,000 हो बैठ सकते हैं। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले बच्चों को कक्षा 9 से 12 तक कुल 48000₹ की योग्यता छात्रवृत्ति मिलेगी।
प्रदीप नारायण मिश्र, प्रवक्ता (रसायन विज्ञान), पी०बी०आर० इण्टर कालेज, तेरवा गौसगंज हरदोई उ०प्र० ने बताया कि हरदोई जिले को 322 छात्रवृत्ति आवंटित है। पर दुर्भाग्य कि इतने फार्म भी नहीं भरे जाते। गतसत्र में मात्र 279 रजिस्ट्रेशन के सापेक्ष 246 बच्चों ने परीक्षा दी थी, जिसमें मात्र 93 बच्चे पास हुए। इस प्रकार 229 छात्रवृत्ति बेकार गयी।
यही स्थिति संपूर्ण उत्तर प्रदेश की भी है। राज्य को आवंटित लगभग 15800 छात्रवृत्तियों में मात्र तीन से चार हजार बच्चे ही सफल हो पाते हैं।
यदि आप सरकारी स्कूल के शिक्षक हैं या आपके सम्पर्क में सरकारी स्कूल के कक्षा 8 के बच्चे हैं तो उन्हें अभी आय ,जाति प्रमाणपत्र बनवाने के लिए कहें। आगे आवेदन व तैयारी में मदद कर सकते हैं। आपका एक छोटा सा प्रयास किसी बच्चे को सफल बना सकता है।
नोट- यह राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा पूरे देश में राज्य सरकारों की विभिन्न परीक्षा नियामक इकाइयों द्वारा सम्पन्न कराई जाती है।