बजरंग दल के सदस्यों ने गांवों में जाकर बताये कोरोना वायरस से बचने के उपाय

प्रेम द्विवेदी :

बम्हनाखेड़ा : जहाँ एक ओर पूरा विश्व कोरोना जैसी वायरस जैसी महामारी झेल रहा है वही बजरंग दल के सदस्य गांव गांव जाकर लोगो को इस वायरस से बचने के उपाय के बारे में जागरूक कर रहे हैं ।

ज्ञात हो कि पूरा विश्व इस समय कोरोना वायरस जैसी घातक बीमारी से लड़ रहा है जिसमें पूरे विश्व में लाखों लोगों की जान जा चुकी है और भारत में भी बड़ी संख्या में लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं । इस बीमारी की अभी तक विश्व में कोई भी देश दवा नहीं बना पाया है । जिससे इस बीमारी से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग ही मुख्य उपाय है ।

बजरंग दल के सदस्यों ने बताया कि बाहर से आने पर हाथ, पैर अच्छी तरह धोकर ही घर के अंदर प्रवेश करें और सैनिटाइजर तथा मास्क का उपयोग अवश्य करते रहें । इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला संगठन मंत्री विलम,प्रखंड अध्यक्ष बबलू सिंह ,प्रखंड मंत्री श्याम सिंह चंदेल, प्रखंड सयोजक सचिन मिश्रा, प्रचार प्रमुख अभिषेक मिश्र, आदर्श सिंह ,विकास सिंह ,गौरव सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे ।