लालगंज, प्रतापगढ़ : लालगंज तहसील में अवध रहस्य (साप्ताहिक समाचार पत्र) कार्यालय के उद्घाटन समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में कई पत्रकार बंधुओं, अधिवक्ता भाइयों, जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ समाजसेवियों का जमावड़ा लगा रहा।

राजेश मिश्र (आचार्य) ने मुख्य वक्ता के रूप में कहा कि अखबार हमारी जरूरत बन गई है इसी से हमें सारी जानकारी मिल जाती है । विशिष्ट अतिथि सुधीर मिश्र (राष्ट्रीय महासचिव मानवाधिकार रक्षक संघ) व उद्घाटन अतिथि संतोष द्विवेदी (प्रतिनिधि नगर पंचायत अध्यक्ष) ने कहा कि पत्रकार कभी कभी जान जोखिम में डालकर हमें खबरें देते हैं और सच्चाई को सामने लाते हैं । सूबेदार देवेंद्र सिंह (पूर्व प्रमुख एवं जिला पंचायत सदस्य), बीके शुक्ला (पूर्व प्रत्याशी स्नातक विधायक) विकास मिश्र (पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता संघ लालगंज), शैलेंद्र मिश्र पत्रकार , सर्वेश मिश्रा, अटल बिहारी मिश्रा, अभिषेक पांडे, विपिन त्रिपाठी, महेंद्र मौर्य आदि उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन अखबार के ब्यूरो चीफ सतीश मिश्रा ने किया ।