पेट्रोल पंप लूट मामले में 20 हजार से अधिक की नगदी लूटा हुआ एक मोबाइल एक पिस्टल 4 कारतूस एक बाइक बरामद

           हरदोई– कोतवाली देहात इलाके में 27 जून की देर शाम दो लोगों को गोली मारकर पेट्रोल पंप पर हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है । पुलिस ने इस मामले में एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है उसके पास से लूटे गए रुपयों में 20 से अधिक की नकदी एक मोबाइल एक पिस्टल चार कारतूस एक बाइक बरामद की है।वहीं लुटेरे का एक साथी भाग निकलने में सफल रहा।पुलिस ने लुटेरे को उस समय गिरफ्तार किया जब वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने आया हुआ था।पुलिस के अनुसार लुटेरों ने हरदोई के अलावा लखीमपुर खीरी शाहजहांपुर फर्रुखाबाद में लूट जैसी कई वारदातों को अंजाम दिया है।
            बताते चलें कि 27 जून को कोतवाली देहात इलाके के शाहजहांपुर रोड स्थित चौपाल सागर के निकट एक पेट्रोल पंप से देर शाम करीब 8 बजे से 9 बजे के बीच बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे थे और उन बदमाशों ने कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के कोरिया निवासी रमेश पुत्र मोहन बटेश्वर पुत्र शहजादे को गोली मारकर घायल कर दिया था और पेट्रोल पंप से 34 हजार 345 रुपए तीन मोबाइल फोन लूट लिए थे भाग निकले थे। इस घटना के खुलासे के लिए एसपी विपिन कुमार मिश्रा ने अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह के साथ सीओ सिटी विजय कुमार राणा के निकट पर्यवेक्षण में स्वाट टीम के प्रभारी आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात राकेश चंद्र आनंद एवं कोतवाली शहर दीपक रघुवंशी को लगाया था।
          इस मामले का खुलासा करते हुए एसपी ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो बाइक सवार बदमाश पिहानी रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास मौजूद है जो किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने आए हैं।सूचना पर पुलिस ने जब दबिश दी तो एक बदमाश बाइक छोड़कर भाग निकला जबकि उसका दूसरा साथी पुलिस गिरफ्त में आ गया और पूछताछ के दौरान पकड़े गए युवक ने अपना नाम राजू मिश्रा उर्फ श्याम बाबू मिश्रा पुत्र मुलायम मिश्रा निवासी सहजनपुर थाना पाली बताया।
         एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान उसने कबूल किया उसने पेट्रोल पंप पर केबिन में घुसकर वहां टेबल पर रखे रुपये असलहा दिखाकर लूट लिए थे और जब वहां से निकले तो इन दोनों लोगों ने उसका विरोध किया था जिसके चलते उसने गोली मारी थी।बताया कि उन रुपयों को दोनों ने बांट भी लिया।एसपी ने बताया पकड़े गए शातिर अपराधी ने शाहजहांपुर लखीमपुर खीरी फर्रुखाबाद में कई लूट जैसी कई घटनाओं को अंजाम दिया है जिसके बारे में करवाई जा रही है।बताया कि शातिर का अपराधिक इतिहास है और जनपद में ही विभिन्न मामलों के 8 मुकदमे दर्ज हैं।खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार का नाम दिया जा रहा है।