अधिक बीमार बच्चों को हरदोई के पोषण पुर्नवास केन्द्र पर भर्ती करायेंः- जिलाधिकारी

सुधार न होने पर सीडीपीओ को प्रतिकूल प्रविष्ट देने के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ती की सेवायें समाप्त की जायेगी:- पुलकित खरेĺ

पोषण मिशन दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी पुलकित खरे ने अपने गोद लिए ब्लाक बावन के उच्च प्राथमिक विद्यालय तत्यौरा एवं भिठारी में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया तथा अतिकुपोषित बच्चों के सम्बन्ध में सीडीपीओ, एमआईसीएच, आंगनबाड़ी, सहायिकाओं को निर्देश दिये कि गांव के कुपोषित बच्चों का विशेष ध्यान रखें तथा ऐसे बच्चों के अभिभावकों से प्रतिदिन सम्पर्क कर बच्चें के स्वास्थ्य के बारे में बतायें तथा अधिक बीमार बच्चों को हरदोई के पोषण पुर्नवास केन्द्र पर भर्ती करायें।
तत्यौरा में 06 बच्चे अति कुपोषित पाये जाने पर जिलाधिकारी ने एमआईसीएच डा0 राजेश कुमार को निर्देश दिये कि आज ही उक्त कुपोषित बच्चों के माता-पिता से मिले तथा बच्चों की स्थिति के बारे में बताते हुए आख्या फोटो सहित शाम तक उनके आवास पर उपलब्ध करायें। उन्होने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिये कि गांव के कुपोषित बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं किशोरियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किया जाये और उन्हें समय से पुष्टाहार भी उपलब्ध कराया जायें। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच के बच्चों से जलवायु के बारे में जानकारी ली तथा कक्षा 03 के बच्चों से गणित के प्रश्न हल करायें इस पर जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त किया।
इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने गांव भिठारी के उच्च प्राथमिक विद्यालय के आंगनबाड़ी केन्द्र के निरीक्षण में कई महीनों से कुछ बच्चों का स्वास्थ्य एवं वजन में सुधार न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सीडीपीओ को चेतावनी जारी करने के साथ संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ती का मानदेय रोकने के निर्देश दिये तथा कहा अगले माह तक सुधार न होने पर सीडीपीओ को प्रतिकूल प्रविष्ट देने के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ती की सेवायें समाप्त कर दी जायेगी। भिठारी में विद्यालय की फर्श टूटी एवं बाउंड्री में इंटर लाकिंग कराने के निर्देश जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत अधिकारी को दियें। उन्होने कहा कि रसोई में तेल एवं मसाले पालीथीन में रखकर डिब्बों में रखे जाये। जिलाधिकारी ने प्रधानों को निर्देश दिये कि ग्राम पंचायत निधि से होने वाले स्कूल, ब्लाक एवं अन्य कार्यो को प्राथमिता पर करायें।