आंधी और तूफान से एक की मौत की घायल

हरदोई में रात को आये आंधी तूफान का कहर इस कदर टूटा की जगह -जगह पेड़ उखड़ गए कई जगह पेड़ तो खड़े रहे पर बीच से आधे टूट गए वही आये तूफान से एक गाँव की दीवाल पलट गई जिसमें एक महिला की दबकर मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए।हालांकि प्रशासन उनके परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की बात कह रहा है।
 सुबह आया भीषण तूफान जहाँ से गुजरा नुकसान करता चला गया। इस तूफान में पेड़ों को ज्यादा नुकसान हुआ । देहात कोतवाली क्षेत्र के बेलहा मजरा मंदारा में जगदीश अपनी पत्नी कांती (50) और संडीला निवासी पुत्री शिल्पी पत्नी विजय व नातिन आयुषी के साथ रात को घर के आगे बनी दीवार पर पडे़ छप्पर के नीचे लोग सो रहे थे। इसी बीच रात करीब ढाई बजे के करीब आए आंधी-तूफान में अचानक छप्पर वाली दीवार भरभरा कर इन सभी के ऊपर गिर गयी।  इससे चीख पुकार मच गई। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने छप्पर और मलबे आदि को काफी प्रयास के बाद हटाया, लेकिन तब तक कांती की मौत हो चुकी थी। उसमें दबकर जगदीश, शिल्पी व आयुषी गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। सभी घायलों को आनन-फानन जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां जगदीश व शिल्पी की हालत गंभीर बनी हुई थी। परिजनों ने बताया कि शिल्पी सोमवार को ही संडीला ससुराल से मायके आई थी। बुधवार सुबह कोतवाली पुलिस और क्षेत्रीय लेखपाल ने पहुंच कर मौका मुआयना किया। एडीएम विमल अग्रवाल का कहना है कि सहायता राशि भेजी जा रही है।