-गले मे चोट के निशान, बच्चों ने कहा पिता से हुई थी लड़ाई
-सुरसा थाना क्षेत्र के दलेलपुर का मामला
हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध अवस्था मौत हो गयी। मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है वही बच्चों के अनुसार पिता के साथ हुए विवाद के बाद मां की मौत हुई है। महिला के गले मे चोट के निशान भी बताए जाते है, पुलिस जांच की बात कर रही है।
सुरसा थाना क्षेत्र के गाँव दलेलपुर में संदिग्ध हालत में बेदवती 32 पत्नी रामू की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी। वेदवती की शादी गाँव से कुछ दूर पड़ने वाले गांव तुन्दवल के मजरा कटहरा से 12 वर्ष पहले हुई थी। वेदवती के तीन बच्चे हैं, कौशल उम्र 9 साल पुष्पेंद्र उम्र 4 साल व विनीता उम्र 3 साल।
पुत्र कौशल ने बताया कि रात में मम्मी व पापा की लड़ाई हुई उस वक्त पापा नशे में थे और मम्मी से दारू के लिए पैसे मांग रहे थे, जब मम्मी ने पैसे देने से मना कर दिया तो पापा डंडो से पीटने लगे तो मम्मी बाद में देर तक रोती रही फिर बाद में हम सो गए। सुबह जब जागे तो माँ नीचे लेटी हुई थी व पापा नही थे । तब जानकारी परिजनों को दी गयी तो परिजन मौके पर पहुँचे तो देखा वेदवती जमीन पर पड़ी थी और उनकी मौत हो चुकी थी व गले मे कुछ चोट के कुछ निशान थे। जानकारी पाकर सुरसा थानाध्यक्ष सिराजुद्दीन मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।एसपी विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।