जिला सेवायोजन अधिकारी मीता गुप्ता ने बताया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय में अनुसूचित जाति/जन जाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु एक वर्षीय निःशुल्क कार्यालय प्रबन्ध प्रशिक्षण पाठ्यक्रम संचालित है।
पाठ्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति/जन जाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के योग्य बनाना है। पाठ्यक्रम में सचिवीय पद्वति, बुककीपिंग एण्ड एकाउन्टेन्सी, सामान्य गणित, सामान्य ज्ञान, सामान्य हिन्दी, कम्प्यूटर प्रशिक्षण, हिन्दी टाइप, हिन्दी आशुलिपि, अंग्रेजी भाषा तथा व्यक्तित्व विकास आदि का ज्ञान कराया जाता है। अभ्यर्थी की आयु 30 वर्ष से अधिक न हो एवं हाईस्कूल में अंग्रेजी भाषा से उत्तीर्ण हो। इस सम्बन्ध में इच्छुक अभ्यर्थी 23 मार्च 2021 तक अपने आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं एवं इन पाठ्यक्रमों हेतु अन्य पिछड़ा वर्ग का साक्षात्कार 24 मार्च 2021 को एवं अनुसूचित जाति/जनजाति के अभ्यार्थियों का साक्षात्कार 25 मार्च 2021 को किया जायेगा।