दिल्ली:- साहित्य संगम संस्थान दिल्ली के तत्वधान में बोली विकास मंच वाट्सऐप पर 01 मई 2022 रविवार को बोली संवर्धन आनलाइन वीडियो कवि सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह शाम 07 बजे से होगा।
ज्ञात हो कि इस आयोजन के मुख्य अतिथि डॉ. आर.एल.शिवहरे प्रोफेसर सेवानिवृत शासकीय इंजीनियरिंग कालेज जबलपुर मध्यप्रदेश, विशिष्ट अतिथि प्रशांत करण आईपीएस ४१०७ श्रीराधेकृष्ण गार्डन रामेश्वर कालोनी बरियातू रोड रांची झारखंड, कार्यक्रम अध्यक्ष राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा पुरोहित होंगे। इस कार्यक्रम का संचालन बिलासपुर छग व गीतशाला की स्वरांजली संयोजिका सरोज सिंह ठाकुर, भोपाल मध्यप्रदेश व व्याकरणशाला संयोजिका लता खरे सगुण एवं हरियाणा इकाई के अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार विनोद वर्मा दुर्गेश जी के द्वारा किया जाना है।
आयोजन-अधीक्षक नवीन कुमार भट्ट नीर ने बताया की इस कार्यक्रम मे साहित्य संगम संस्थान के पदाधिकारियों की विशेष उपस्थित में साहित्य संगम संस्थान के कार्यक्रम को प्रमुखता से प्रकाशित कराने वाले सहयोगियो में राजेश कुमार शर्मा पुरोहित,विनोद वर्मा दुर्गेश, संगीता मिश्रा, कुमार रोहित रोज, मिथलेश सिंह मिलिंद, नवीन कुमार भट्ट नीर, राम प्रकाश अवस्थी रूह, भारती यादव ,कविराज तरुण सक्षम को साहित्य समाज भूषण सम्मान से सम्मानित किए जायेंगे। साथ ही इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों को अतिथि देवो रत्न सम्मान देकर उनकी उपस्थिति का अभिनंदन किया जाना है।
बोली संवर्धन आनलाइन वीडियो कवि सम्मेलन में सम्मिलित कवि गणों में डॉ कुमुद श्रीवास्तव वर्मा कुमुदिनी लखनऊ उत्तर प्रदेश ,गीतांजलि वार्ष्णेय ‘सूर्यांजलि’ (हाथरस) बरेली उ.प्र., गुलशन कुमार “साहसी” सिंगारपुर, लखीसराय (बिहार), लता सगुण खरे भोपाल मध्यप्रदेश, डॉ. राजेश कुमार शर्मा “पुरोहित” भवानीमंडी राजस्थान ,मनोज कुमार पुरोहित अलीपुरद्वार ,सरोज सिंह ठाकुर बिलासपुर छग, कलावती कर्वा “षोडशकला” कूचबिहार पश्चिम बंगाल, निशा “अतुल्य” 5/11विष्णु रोड देहरादून उत्तराखण्ड ,डॉ सुशीला सिंह भगवान दीन आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय लखीमपुर खीरी (उ0प्र0), राजेन्द्र प्रसाद पटेल “रंजन” शहडोल (म.प्र.), स्वाति जैसलमेरिया जोधपुर(राजस्थान), राजेन्द्र राज, हरदा (म.प्र.) , शिवशंकर बोहरा लाडनू नागौर राजस्थान, अलका जैन आनंदी वेस्ट अंधेरी मुंबई हैं। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त कवि कवयित्रियों को वीणावादिनी सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित पदाधिकारियों में राजवीर सिंह मंत्र, कुमार रोहित रोज,मिथलेश सिंह मिलिंद, राम प्रकाश अवस्थी रूह, कविराज तरुण,छाया सक्सेना के अलावा इस कार्यक्रम को सुचारू बनाने हेतु सभी सहयोगियों, वरिष्ठ कनिष्ठ युवा जनों से अपील कर आमंत्रित किया गया है।नीर ने बताया की नित प्रतिदिन क्षेत्रीय भाषाओं में बदलाव देखा जा रहा है,अपनी क्षेत्रीय बोली में बोलने में शर्म आदि महसूस कर रहे हैं,भावी पीढ़ी क्षेत्रीय बोली बोलने-समझने में कतराती हैं ऐसे में हमें लुप्त होती बोलियों को बोल कर लुत्फ लेने की जरुरत है, हमें अपनी बोली पर नाज होना चाहिए,, क्षेत्रीय बोली ही अपनी सोंधी मिट्टी का परिचय देती है।इस पुनीत कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कार्यक्रम की सफलता प्रदान करें।