राजेश पुरोहित-
भवानीमंडी- मधुशाला साहित्यिक परिवार द्वारा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक विशाल ओपन माइक काव्य गोष्ठी का आयोजन सारंगपुरा भींडर में बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया । जिसमें प्रदेश भर से 20 कवियों ने काव्य पाठ किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता त्रिभुवन जी जोशी ने मुख्य अतिथि पिंटू जी मेघवाल रहे । विशिष्ठ अतिथि लव व्यास रहे । कानोड़ से पधारे जगदीश सी पी ने पिता कविता से मन मोहा, लवि प्रकाश बाहुबली ने हास्य कविताओं से खूब हँसाया , रेखा , मनीषा , रमिला जी ने शहीद कविता से माहौल को खुशनुमा बनाया, धौलपुर से आए भगवान दास ने रसिया सुनाया , सुशील मीणा ने गजल सुनाई , विमल बैरागी ने प्यारे गीतों से महफ़िल लूट ली । राम सिंह और योगेश फौजदार ने आभार व्यक्त किया। संचालन दीपेश पालीवाल ने किया और किताब तू बोलती क्यो नही कविता से किताबो के महत्व पर चर्चा की , पालीवाल मधुशाला परिवार के संस्थापक है। इस सुंदर आयोजन हेतु मीडिया प्रभारी राजेश पुरोहित ने बधाई दी है।