हरदोई 14 फरवरी- नगर पालिका परिषद की ओर से शहर के स्वर्ण जयंती चौराहा (डीएम चौराहा) पर लगवाए गए अशोक स्तंभ का लोकार्पण पालिकाध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर की मौजूदगी में डीएम पुलकित खरे ने किया।
इस मौके पर पालिका के सभासदगणों में फखरूल इस्लाम फक्कन, अमरेश वाजपेयी, राजू गुप्ता, गौरीशंकर अवस्थी, पालिका के लेखाकार बालेश्वर मिश्रा, अवर अभियंता वेद प्रकाश आदि रहे। पालिकाध्यक्ष मधुर ने कहा कि अशोक स्तंभ सदर विधायक नितिन अग्रवाल की प्रेरणा से लगवाया गया है। यह जानकारी नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी जी लाल ने दी।