सदैव हरदोई के खिलाड़ियों को कुछ नया देने का प्रयास करेगें :- नरेश अग्रवाल

सांसद ने स्टेडियम के खिलाड़ियों के लिए नवीन उपकरण प्रदान किये :- पुलकित खरे

जिला खेल कूद प्रोत्साहन समिति की ओर से स्पोर्टस स्टेडियम में आयोजित मण्डीय वेट लिफिटंग की फाइल प्रतियोगता में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने उपस्थित खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वह भी एक खिलाड़ी रह चुके है और उन्हें खेलों से अत्यधिक लगाव है। उन्होने कहा कि जिलाधिकारी के कहने पर वेट लिफिटंग एवं पावर लिफिटंग उपकरण नये क्रय करने हेतु 5.96 लाख रू0 की धनराशि उपलब्ध कराई जिससे नये उपकरण लिये गये है।
श्री अग्रवाल ने कहा कि वह सदैव हरदोई के खिलाड़ियों को कुछ नया देने का प्रयास करेगें और जब भी उनसे खेल के सम्बन्ध में जो भी मदद मांगी जायेगी उसे वह सहर्ष पूरा करेगें। इस अवसर उन्होने 55 किलो भार वर्ग में रोहित कुमार वर्मा प्रथम, संगीत द्वितीय एवं विजय सिंह हरदोई तृतीय, 61 किलो भार वर्ग में शुभम प्रथम, अब्दुल रब सिद्वीकी लखनऊ द्वितीय व अमर श्रीवास्तव हरदोई तृतीय, 67 किलो भार वर्ग में सचिन रायबरेली प्रथम, यश प्रताप सिंह द्वितीय व गोविन्द हरदोई तृतीय, 96 किलो भार वर्ग में नवीन सिंह लखनऊ प्रथम, 73 किलो भार वर्ग में मयंक चैधरी प्रथम, दिलीप कुमार गौतम रायबरेली द्वितीय व अमन वर्मा हरदोई तृतीय, 81 किलो भार वर्ग में कन्हैया हरदोई प्रथम व रायबरेली के अभिषेक द्वितीय तथा राज मौर्या को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया।
जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बालिका वर्ग में हरदोई की लक्ष्मी पाल प्रथम, अल्का राठौर द्वितीय तथा काजल कश्यप को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सांसद का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके अनुराध पर सांसद ने स्टेडियम के खिलाड़ियों के लिए नवीन उपकरण प्रदान किये। कार्यक्रम में सांसद एवं जिलाधिकारी ने नवीन उपकरणों को क्रीड़ाधिकारी एवं खिलाड़ियों को प्रदान किये। कार्यक्रम के अन्त में सांसद एवं जिलाधिकारी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जिला क्रीड़ा अधिकारी ने कहा कि इन नये उपकरणों के जाने से खिलाड़ियों में उत्साह बढ़ेगा और वह आगे और अच्छा करेगें। कार्यक्रम में उप क्रीड़ाधिकारी पूनम लता राज सिंह, हरगोविन्द सेठी सहित समिति के अन्य सदस्य एवं पत्रकार बन्धु आदि मौजूद रहें।