सिलाई सेंटर एवं ब्यूटी पार्लर केंद्रों का हुआ उद्घाटन

शिवकुमार पाली हरदोई –


कल विकास खण्ड भरखनी के अंतर्गत ग्राम नादखेड़ा में S S ग्रुप लखनऊ द्वारा संचालित ग्रुप की जिला समन्वयक अधिकारी शिल्पी ने पारस सिलाई सेंटर नादखेड़ा, प्रतिभा सिलाई सेंटर बहाउद्दीनपुर,अनूपा ब्यूटी पार्लर सेंटर नादखेड़ा का उदघाटन किया।

इस मौके पर पंत इंटरमीडिएट कॉलेज के व्यावसायिक शिक्षक नवल किशोर व ब्लाक अध्यक्ष हरिशंकर मौजूद रहे। इस अवसर पर नवल किशोर ने कहा की सिलाई सेंटर के आसपास रहने वाली लड़कियों व महिलाओं को सिलाई सिखाकर उन्हें स्वावलंबी बनाकर बेरोजगारी की समस्या को किसी हद तक दूर किया जा सकता है।और उन्होंने यह भी कहा कि आज हमारे आसपास गांवों में बहुत सी लड़कियां और महिलाएं ऐसी हैं जिन्होंने किसी अभाव के कारण अपनी शिक्षा पूर्ण नहीं कर पाई वह इस प्रकार की लाभकारी योजनाओं में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद स्वयं को काफी हद तक मजबूत बना सकती हैं तथा साथ ही अपना तथा अपने बच्चों का भरण पोषण करने में मददगार सिद्ध होंगी। सरकार के द्वारा ऐसी कई घरेलू योजनायें चलाई जा रही हैं जिसमें महिलाओं को घर बैठे ही प्रशिक्षण प्राप्त कराके स्वरोजगार प्राप्त कराया जा सकता है।ब्लॉक अध्यक्ष हरिशंकर ने कहा कि गांव गांव में खोले जा रहेसिलाई सेंटरों से लड़कियां शिक्षा प्राप्त करके अपने पैरों पर खड़ी हो सकेंगी। उन्होंने गांव की लड़कियों से अपील की वह हो इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं । इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं सभी महिलाएं व लड़कियां मौजूद रहीं।