सम्पन्न हुआ साहित्य संगम संस्थान हरियाणा इकाई का भव्य उद्घाटन समारोह

राजेश पुरोहित, भवानीमंडी :

नई दिल्ली :- साहित्य संगम संस्थान नई दिल्ली द्वारा आयोजित साहित्य संगम संस्थान हरियाणा इकाई का उद्धाटन समारोह बहुत ही भव्य तरीके से सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम मुख्य अतिथि डॉ. गंगा प्रसाद शर्मा जी, विशिष्ट अतिथि आ. संतोष श्रीवास्तव जी, कार्यक्रम अध्यक्ष आ. आर. पी. सेठी कमाल जी के शुभाशीष तले सुसम्पन्न हुआ। संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष आ. राजवीर सिंह मंत्र जी, सह अध्यक्ष आ. कुमार रोहित रोज़ जी, संस्थापक महागुरुदेव आ. डॉ राकेश सक्सेना जी व राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मिथलेश सिंह मिलिंद जी तथा नई सोच समिति ने इस कार्यक्रम के आयोजन का कार्यभार सुव्यवस्थित रूप से संचालित करने में जी-जान लगा दिया। मंच संचालन का कार्यभार बहुत ही शानदार व उत्कृष्ट तरीके से आ. विनोद वर्मा दुर्गेश जी संपादित किया।

कार्यक्रम में भव्य काव्योत्सव का भी आयोजन किया गया, जिसमें देश के विभिन्न प्रांतों से करीब 100 साहित्यकारों ने लाइव काव्यपाठ प्रस्तुत करते हुए, कार्यक्रम को और भी शानदार बना दिया। आ. वंदना नामदेव जी ने सरस्वती वंदना, आ०अर्चना पाण्डेय उर्फ अर्चना की रचना जी ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। हरियाणा इकाई के नव मनोनीत अध्यक्ष आ. विनोद वर्मा दुर्गेश जी का संबोधन बहुत ही भव्य रहा। इसमें आहुति पुस्तक माला के अंतर्गत आ. विनोद वर्मा दुर्गेश जी की पुस्तक के विमोचन के साथ समाचार संगम मासिक ई पत्रिका का भी प्रसारण/विमोचन किया गया। सभी साहित्यकारों को ऊषा किरण सम्मान द्वारा सम्मानित किया गया, साहित्य संगम संस्थान हरियाणा इकाई के नव मनोनीत पदाधिकारी में आ. विनोद वर्मा दुर्गेश जी अध्यक्ष, आ होशियार सिंह यादव जी प्रदेश सचिव, आ. रतन सिंह शर्मा जी पंचपरमेश्वरी, अलंकरण प्रमुख आ रीतू गुलाटी ऋतंभरा जी की ताजपोशी भव्य तरीके से हुई ।

संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय राजवीर सिंह मंत्र जी ने नव गठित हरियाणा इकाई के सुंदर भविष्य की मंगल कामना की और सभी साहित्यानुरागियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाओं संग संस्थान के इस नव कीर्तिमान पर अपने शुभ मनोभावों को भी व्यक्त किया।