लखनऊ में ‘इंवेस्टर्स समिट-2018’ का आयोजन

उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने और रोजगार के अवसर सृजित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा 21 व 22 फरवरी, 2018 को लखनऊ में ‘इंवेस्टर्स समिट-2018’ का आयोजन किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में उद्योगों की स्थापना सुनिश्चित करने और युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में उद्योगों की स्थापना के लिए वातावरण का सृजन किया जा रहा है। प्रदेश में औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति, सूचना प्रौद्योगिकी एवं स्टार्ट-अप नीति, एग्रो और खाद्य प्रसंस्करण के सम्बन्ध में नीतियां लागू की गई हैं।