ट्रक के नीचे सो रहे  दो मजदूरों की कुचलकर दर्दनाक मौत

हरदोई की शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के डीएससीएल शुगर मिल लोनी में ट्रक के नीचे सो रहे दो मजदूरों की हादसे में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मिल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा।
लखीमपुर जनपद थाना मैलानी के नगरिया मुहरैना निवासी राजीव श्रीवास्तव व गांव के ही सुशील डीएससीएल लोनी शुगर मिल में मजदूरी करते थे। बताया गया है बुधवार की शाम को दोनों मजदूर खोई लादने वाले ट्रक के नीचे लेट गए। बताया गया है गुरुवार की सुबह ट्रक ड्राइवर मोमिन ख़ां गुल्ला निवासी कुंदरकी थाना कुंदरकी जनपद मुरादाबाद ने ट्रक चालू कर दिया। जिससे ट्रक के नीचे सो रहे दोनों मजदूर पहिए के नीचे आकर दब गए। दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना दोनों मजदूरों के परिजनों को दे दी गई। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंचे है पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। ट्रक ड्राईवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गयी है।