शाहजहांपुर निवासी महिला हरदोई अपने बेटे के साथ निजी अस्पताल में दवा लेने के लिए आई हुई थी लेकिन वहां पर नंबर देरी से आना था इसलिए हरदोई में ही स्थित एक गांव में अपने मायके चली गई वापस आते समय कोतवाली शहर के लखनऊ चुंगी पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई जिससे पीछे से आ रहे ट्रक से कुचलकर महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
जनपद शाहजहांपुर के ललथरा थाना कांठ निवासी नीतू सिंह 50 पत्नी बुधपाल सिंह अपने बेटे विनीत के साथ हरदोई आई हुई थी उनको शहर में स्थित एक निजी अस्पताल में दवा लेनी थी अस्पताल में नंबर देरी से आना था जिसके चलते ही है अपने पुत्र के साथ मायका नयागांव मुबारकपुर पिता अजय प्रताप सिंह के घर चली गई समय होने पर वापस आते समय कोतवाली शहर में स्थित लखनऊ चुंगी पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई जिससे लखनऊ की ओर से आ रहे ट्रक के नीचे कुचल कर अधेड़ महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई पुत्र विनीत का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था तभी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया तथा पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है मृतका के परिवार में 3 पुत्र हैं जिनमें अंकित तथा बंटी हैं।