रामू बाजपेयी पाली
पाली (हरदोई)- बृहस्पतिवार को पाली नगर में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में आयोजित प्रार्थना सभा मे विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेन्द्र पाल सिंह ने छात्र छात्राओं को शिक्षा सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारी दी ।
प्रधानाचार्य ने अपने सम्बोधन में संस्कार पर भी बृहद चर्चा जी उन्होंने संस्कार के महत्व को बताते हुए कहा कि संस्कार को व्यवहार में लाने के लिए इसके प्रेरणा अद्भुत हो, यह वातावरण से ही संभव है। उन्होंने कहा कि संस्था ऐसा प्रयास करे की बालक के जीवन को संस्कारयुक्त बनाया जा सके । इस अवसर पर प्रवीण कुमार मिश्र, शिवम तिवारी, आशुतोष तिवारी, पुनीत चौहान के साथ साथ समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।