भारत की पी० वी० सिन्धू ‘आल इंग्लैण्ड बैडमिण्टन’ चैम्पियन बनीं

डॉ० पृथ्वीनाथ पाण्डेय

    बासेल (स्विट़ज़रलैण्ड) में आज (२५ अगस्त) खेले गये उक्त चैम्पियनशिप प्रतियोगिता के फ़ाइनल में भारत की प्रतिभाशाली खिलाड़ी पी० वी० सिन्धू ने जापानी खिलाड़ी नोजोमी ओकूहारा को सीधे सेट में २१-७, २१-७ से पराजित कर, पहली बार 'आल इंग्लैण्ड बैडमिण्टन चैम्पियनशिप' पर अधिकार करते हुए स्वर्णपदक अपने नाम कर लिया है। फाइनल-मुकाबला  ३७ मिनटों तक चलता रहा।

    हमारा 'मुक्त मीडिया' पी० वी० सिन्धू का साहस बढ़ाते हुए, उन्हें अपनी सद्कामना सम्प्रेषित करता है।