विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत बायोटेक की को-वैक्सीन के आपात उपयोग की अनुमति दे दी है।
जी-20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने को-वैक्सीन को विश्व स्वास्थ्य संगठन की मंजूरी दिए जाने पर बल दिया था। उन्होंने कहा था कि भारत 2022 तक कोविड की 500 करोड़ वैक्सीन का उत्पादन करेगा।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने वैक्सीन के आपात इस्तेमाल की मंजूरी को बड़ी उपलब्धि बताया है।