कछौना-हरदोई- कस्बे में संचालित संगीता सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में विद्यालय के वर्ष भर में विभिन्न प्रकार के हुई प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे छात्र छात्राओ को पुरस्कार वितरण किया गया ।।
रविवार कि सुबह लगभग 10:30 बजे संगीता सरस्वती शिशु मंदिर में होने वाले कार्यक्रम का मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा द्वारा मां शारदे के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान वर्षभर में हुई विभिन्न प्रकार प्रतियोगिताओं व कक्षाओ में अव्वल रहे विद्यालय के छात्रों को विधायक द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। मेधावी छात्र सम्मान समारोह कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक आचार्य राम शंकर शुक्ला ,अशोक अग्रवाल,श्री निवास अग्रवाल ,पंकज शुक्ला ,अचल अग्रवाल, धर्मेंद्र सिंह ,गौरव गुप्ता दुष्यंत सिंह, सहित सैकड़ों नगर के गणमान्य लोग व विद्यालय के छात्र और छात्राएं उपस्थित रहे।