पाली(हरदोई)- थाना क्षेत्र के मुंडेर गांव में आपसी रंजिश को लेकर दो गुटों में लाठी डंडे चले। झगड़े में दोनों पक्ष के कई लोग घायल हुए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
पाली थाना क्षेत्र के है ग्राम रूपापुर निवासी माया देवी पत्नी राजपाल ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही रमेश चंद्र एवं उसकी पत्नी छोटी ने उसके सिर पर फावड़ा मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। इसके अलावा उसके पति के साथ भी मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। वही दूसरे पक्ष की ओर से धनदेवी पत्नी दीपक निवासी मुंडेर ने भी मारपीट का आरोप लगाया। धनदेवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी आरोपियों से पुरानी रंजिश चल रही है। जिसके चलते आरोपियों ने लोहे की राड व बांके से उसके सिर पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। साथ ही इन लोगों ने जान माल की धमकी भी दी। धनदेवी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने राज्यपाल पंकज माया देवी एवं मंजुला के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए पाली पीएचसी भेज दिया। उधर दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।