संडीला-मल्लावां मार्ग पर थाना क्षेत्र कासिमपुर के कहली तिराहे पर पिकअप की जोरदार टक्कर से दो लोग की मृत्यु हो गयी। घायल महिला को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर घायलों की यथासम्भव मदद की।
संडीला ग्रामीण के भाजपा मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन मिश्रा निवासी बघुआमऊ के चचेरे भाई अभिषेक मिश्रा पुत्र अनिल मिश्रा उम्र 25 वर्ष अपने रिश्तेदार मामा राजेश तिवारी पुत्र बाबूराम उम्र 45 वर्ष निवासी हुसैनपुर थाना बेहटा गोकुल व मामी उमा को मोटरसाइकिल से रविवार की सुबह दवा दिलाने गौसगंज जा रहे थे। गौसगंज की ओर से तेज गति व अनियंत्रित पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे मे राजेश तिवारी की मौके पर मृत्यु हो गई।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस चौकी इंचार्ज गौसगंज नीरज सिंह ने घायल को एंबुलेंस से भेजकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना मे भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टर शक्ति भूषण ने हालात गंभीर होने पर अभिषेक व उमा को जिला ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर में अभिषेक मिश्रा की मृत्यु हो गई व मामी की हालत नाजुक बनी है। इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस दुर्घटना से त्यौहार की खुशियां मातम में बदल गई।