विधि मंत्री बृजेश पाठक की माता कमला पाठक के तेरहवीं कार्यक्रम में उनके पैतृक निवास मल्लावां पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत कई मंत्रियों ने उनकी माता को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मंत्री न्याय एवं विधायी, उ0प्र0 श्री बृजेश पाठक जी की पूज्य माता जी की पुण्य तेरहवीं पर उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बेसिक शिक्षा, बाल विकास पुष्टाहार, राजस्व एवं वित्त अनुपमा जायसवाल, मंत्री दुग्ध विकास, संस्कृति, धर्मार्थ कार्य, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ व हज श्री लक्ष्मी नारायण चैधरी, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार आयुष अभाव, सहायता एवं पुनर्वास डा0 धर्म सिंह सैनी, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गन्ना विकास एवं चीनी मिलें, औद्योगिक विकास श्री सुरेश राणा, राज्य सूचना आयुक्त विजय शंकर शर्मा व स्वदेश कुमार, राज्य सभा सांसद डा0 अशोक बाजपेई, जिलाधिकारी पुलकित खरे, पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी सहित अन्य मंत्री एवं जन प्रतिनिधियों ने पाठक जी की माता के चित्र पर पुष्पाजंलि देकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दिवगंत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।