एहसास करो जरा मेरी कमी ,
थोड़ी सी तो महसूस करोगे।
एहसास करो जरा मेरी बातें,
थोड़ी सी तो याद करोगे।
एहसास करो जरा मेरा प्यार,
थोड़ा सा तो पछताओगे ।
एहसास करो जरा मेरी मोहब्बत ,
थोड़ी सी तो समझ पाओगे।
एहसास करो जरा मेरा गुस्सा,
थोड़ा सा तो किसी को मना पाओगे।
एहसास करो मेरी मुस्कान ,
थोड़ी सी चेहरे पर तो लाओगे।
एहसास करो जरा किया धोखा,
जिंदगी भर बहुत पछताओगे ।

संजना
11वीं कक्षा की छात्रा
कांगड़ा/ हिमाचल प्रदेश।