वांछित अभियुक्त को पुलिस ने मुखबिर की मदद से किया गिरफ़्तार

  • एसपी अभिनंदन सिंह व सीओ चायल श्यामकांत सिंह के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष रमेश पटेल के नेतृत्व में मिली सफलता ।
  • पुलिस उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रताप सिंह ने मयफोर्स विभिन्न धाराओं में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।

कौशाम्बी : एसपी अभिनंदन सिंह व सीओ चायल श्यामकांत सिंह के कुशल निर्देशन व थानाध्यक्ष रमेश पटेल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रताप सिंह मयफोर्स द्वारा एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रताप सिंह मयफोर्स मु0अ0स0 568/20 धारा 323/352/286/506 भादसं से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए गस्त पर थे। तभी मुखबिर की सूचना मिली की आपके मुकदमे से सम्बन्धित अभियुक्त मोहम्मद आफान एक अवैध तमंचे के साथ कही जाने के लिए शहीद कैप्टन स्कूल कोइलहा के पास खड़ा है।

मुखबिर की सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम मौके पर जाकर समय करीब 10:42 पूर्वाह्न शहीद कैप्टन स्कूल के पास कानपुर प्रयागराज जी0टी0रोड उजिहिनी जाने वाले तिराहा के पास गिरफ्तार किया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम मो0आफान पुत्र मतलूब उल्ला निवासी ग्राम उजहिनी खालसा थाना पूरामुफ्ती जनपद कौशाम्बी बताया। अभियुक्त मोहम्मद आफान के पास से एक नाजायज तमंचा 315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।

बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0स0 572/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुये अभियुक्त को माननीय न्यायालय रवाना किया गया।