पुलिस प्रशासन के दिशा निर्देश में इंडियन रोटी बैंक व सेंट जेम्स स्कूल ने सम्मिलित हो किया ऑपरेशन आत्मरक्षा का आयोजन

ब्यूरो हरदोई-

———————————————————-हरदोई ज़िले के ग्राम ओमपुरी झाला नया गांव मुबारकपुर में ग्रामीण बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता एवं गंभीरता के टिप्स ऑपरेशन आत्मरक्षा के तहत अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी जमुना गुरंग, राष्ट्रीय खिलाड़ी अल्पना वर्मा प्रियंका एवं श्री देवेश शुक्ला के द्वारा प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में पुलिस विभाग की तरफ से मुख्य रूप से अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी निधि सोनकर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी  ज्ञानंजय सिंह, शहर कोतवाल संजय मौर्या महिला थाना इंस्पेक्टर श्वेता तिवारी जी महिला पुलिस बल विशेष रुप से उपस्थित रहें।

सेंट जेम्स स्कूल की तरफ से प्रिंसिपल फादर एलियास एवं सिस्टर जूलिया सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

इंडियन रोटी बैंक की ओर से राष्ट्रीय उप सलाहकार स्वाति तिवारी ,राष्ट्रीय महिला कोऑर्डिनेटर गिलेज एंटोनी, उत्तर प्रदेश कोऑर्डिनेटर विकास गुप्ता राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य आजीत विशाल, संकेत तिवारी, सविता, सुमित श्रीवास्तव भानू , दीपक कुमार, तेजस्विता तिवारी, शिवा आदि उपस्थित रहे।

इस दौरान विशेष आकर्षण के रूप में मिसेज इंडिया सुहाना जैन एवं अंतर्राष्ट्रीय कोच पूनम तिवारी  विशेष रुप से उपस्थित रही।