एक प्रेमी ने प्रेमिका द्वारा शादी से इंकार करना इतना नगवार गुजरा कि उसने जहर खा लिया।युवक की मौत हो गयी।पुलिस पहले तो सीमा विवाद में उलझी रही बाद में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।हालांकि युवक को उसकी प्रेमिका व पिता मा ने ही अपने घर बुलाया था और वह तीन दिन वहां रुका भी रहा।पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
जनपद उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर सगौरा निवासी उदयनारायण 21 पुत्र मेवालाल की बहन सरोजनी हरदोई जिले के कोतवाली सांडी के टटिया गांव निवासी विष्णु के यहां व्याही है।उदयनारायण गैर प्रांत में रहकर मज़दूरी करता था और दीपावली में अपने घर आया था।जैसा कि परिजनों का कहना है कि उसका प्रेम प्रसंग बहन की एक दूर के रिस्तेदार की पुत्री से चल रहा था और प्रेमिका व उसके मा बाप के बुलावे पर वह तीन दिन पहले उसके गांव गया था।
बताया जाता है कि प्रेमिका व उसके परिजनों ने जब शादी से इन्कार कर दिया तो यह बात प्रेमी को नगवार गुजरी।जब प्रेमिका ने शादी करने से इंकार कर दिया जिससे नाराज प्रेमी ने जहर पी लिया जिससे उसकी मौत हो गयी।उसका शव मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के बक्सीपुर के पास मिला।पहले तो बांगरमऊ व मल्लावां पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही बाद में मल्लावां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।