भागीदारी संकल्प मोर्चा द्वारा प्रस्तावित ऑनलाइन कार्यकर्ता कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

● सपा, बसपा की सरकार 1000 गुना अच्छी थी जहाँ 500 से 1000 में काम होता था ।

मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री/राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभासपा ओमप्रकाश राजभर ने बताया कि आज भागीदारी संकल्प मोर्चा में अपना दल कृष्णा पटेल भी शामिल हो गई है । अपना दल द्वारा मोर्चे के लिए समर्थन पत्र भी जारी किया ।

ओमप्रकाश राजभर ने केंद्र की सरकार को 6 साल से भटकी हुई सरकार बताते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा चलती रेल को लॉक डाउन में 40 दिन बन्द किया और जब रेल को खोला तो वह भी भटक गई, 6 दिन तक भटकती रही ।

वित्त मंत्री सीतारमन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब उन्हें झूठ बोलना होता है तो हिंदी नही आती अंग्रेजी में बोलती है लेकिन राहुल गांधी पर टिप्पणी के लिए हिंदी आ जाती है । बीजेपी एक झूठ बोलने का ट्रेनिंग सेंटर है । वित्त मंत्री का बयान आता है कि 71700 मीट्रिक टन दाल गरीबों में वितरित हो चुका है, किसी को पता तक नहीं । जो दाल मिली उसमें भी कंकड़ मिला था ।

श्री राजभर ने कहा कि उत्तरप्रदेश की सरकार अब तक की सबसे बड़ी घोटालेबाज सरकार है । मनरेगा में रात में जेसीबी से काम कराकर दिन में जॉब कार्ड पर पैसा का घोटाला हो रहा है । पुलिसिया कार्यशैली पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि यूपी के थानों में मुकदमा दर्ज कराने का 5000 से 10000 रेट हो गया है । सपा, बसपा की सरकार 1000 गुना अच्छी थी जहाँ 500 से 1000 में काम होता था ।

श्रमिक आयोग गठन 1966 का है और योगी जी गुमराह करने के लिये आयोग की दुहाई दे रहे है । 36 महीने में एक सुई की फैक्ट्री नहीं लगी । 20 महीने में झूठ की फैक्ट्री को बेनकाब करते हुए ओमप्रकाश राजभर ने भागीदारी संकल्प मोर्चा के करोड़ों कार्यकर्ताओं को सन्देश दिया कि डबल इंजन की सरकार की पोल खोलने के लिए 1 जून से 7 जून तक क्रमिक धरना काली पट्टी बांध कर अपने अपने गाँवो और घरों में दे । डबल इंजन की सरकार ने कोरोना के नाम पर 12,70,00000 लोगों का रोजगार छिना है । जिसमे अकेले यूपी में 3 करोड़ लोग मजदूर भुखमरी के कगार पर आ गए है, जिनको रोजगार देने के बजाय 1 साल पर जश्न मनाया जा रहा है। भागीदारी संकल्प मोर्चा 2022 में बीजेपी की सरकार को उखाड़ कर सात समंदर पार फेंकने में कामयाब होगा।