बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं कृषि विभाग के ब्लाक स्तरीय डाटा फीडिंग कम्प्यूटर आपरेटरों का कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी पुलकित खरे ने आपरेटरों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि डाटा इंट्री फीडिंग करने की समय सीमा 30 सितम्बर 2018 की रात 12 बजे तक है इसलिए डाटा फीडिंग का काम युद्व स्तर पर करना प्रारम्भ कर दें और निर्धारित समय सीमा में सम्मान जनक फीडिंग करना सुनिश्चित करें।
श्री खरे ने कहा कि जिन आपरेटरों को साइड खोलने, डाटा फीडिंग आदि के सम्बन्ध में पुनः किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त करना हो तो वह प्रशिक्षण दें रही लखनऊ की शुप्रिया भास्कर से सम्पर्क करें। उन्होने कहा कि जल्दबाजी में डाटा फीडिंग में गलती, कार्य में शिथिलता व लापरवाही बरतने वाले आपरेटरों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। प्रशिक्षण में अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सतीश त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास, जिला कृषि अधिकारी एवं आपरेटर आदि मौजूद रहे।