निर्धन परिवार की बेटी की शादी में मदद को ‌ मिशन आत्मसंतुष्टि ने आगे बढ़ाए हाथ

बिलग्राम क्षेत्र के गांव पुसेड़ा निवासी गरीब ,भूमिहीन गुड्डू जो कि भाड़ भूनकर व मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते हैं, की बेटी की शादी में मदद को समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू द्वारा संचालित मिशन आत्मसंतुष्टि सामाजिक संस्था ने आर्थिक सहयोग किया है।

राजू की निजी कारणों से व्यस्तता के चलते उनकी अनुपस्थिति में संस्था के सक्रिय सदस्य शिव यादव ने बेटी के पिता को सहायता राशि सौंपी है।