पुलिस की ओर से नए वर्ष का तोहफा, 40 लोग को मिले खोये हुए मोबाइल

गुमशुदा मोबाइल जब्त कर कौशांबी पुलिस ने मोबाइलधारको को कराया उपलब्ध

कौशांबी। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के निर्देशन में इंटेलिजेंस विंग एवं सर्विलांस सेल के अथक प्रयास से वर्षों के खोए हुए 40 मोबाइल बरामद कर नए वर्ष में उपहार स्वरूप प्रदान किया गया।

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि वर्षों से खोए हुए मोबाइल वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पास मौजूद 40 मोबाइलों को जब्त कर मोबाइल धारकों को उपलब्ध करवाया गया। खोए एंड्राइड मोबाइल पाते ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। मोबाइल धारकों ने कौशांबी पुलिस वा उनकी टीम को मोबाइल पाते ही धन्यवाद दिया।

वही पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने कहा कि जब से कौशांबी जिले की कमान संभाली है। तब से अब तक पुलिस टीम के अथक प्रयास से 3 करोड़ से अधिक की संपत्ति जप्त की है। जिससे अपराधियों में भय का माहौल बना हुआ है और अपराधियों को वार्निंग दी जाती है कि गलत कार्यों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही कर सलाखों के पीछे डाला जाएगा।

कौशांबी से ब्यूरो रिपोर्ट