सिराथू, कौशाम्बी। नगर पंचायत अझुवा वार्ड नं 10 में विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी कस्बे के समाजसेवियों ने राहगीरों व सभी पड़ोसियों को जलपान करवा कर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।
उक्त कार्यक्रम विगत 10 वर्षो से निरंतर चलता आ रहा है, जिसमे युवा सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश केसरवानी,दीपक पण्डा, राहत अली, राजकुमार,गुलाब कुशवाहा, विकाश टेंट हाउस, बब्लू लहरी, विमल केसरवानी, सुरेश पण्डा, फूलचंद्र केसरवानी आदि साथियों ने अपना विशेष सहयोग प्रदान किया।