● हाइवे किनारे नशे में धुत पड़े बाइक सवार के रुपये परिजनों को किये वापस ।
कौशाम्बी।कोतवाली कोखराज के अंतर्गत चौकी शहजादपुर एस आई राजीव नारायण सिंह रात्रि गश्त के लिए क्षेत्र में बीती रात निकले थे । राष्ट्रीय राजमार्ग हाईवे कल्यानपुर मार्ग पर बाइक सवार मनोज कुमार सोनकर निवासी सैयद सरावा नशे की हालत में मार्ग किनारे पड़ा था । जिससे चौकी इंचार्ज राजीव नारायण सिंह ने पूछताछ किया । लेकिन नशे की हालत में कुछ बता नहीं सका । उसके पास से लगभग 80 हजार रुपये थैली में भरा मिला। जिसको चौकी इंचार्ज व सिपाही अरुनकुमार ,ओमप्रकाश सहित व्यक्ति को चौकी लाया गया। चौकी इंचार्ज ने उस व्यक्ति के परिजनों को सूचना देकर 80 हजार रुपए सुपुर्द किये । स्वजनों ने रुपए पाते ही चौकी प्रभारी को सराहनीय कार्य हेतु शुभकामनाएं दीं।
————————-जिला ब्यूरो चीफ IV24 न्यूज़ कौशाम्बी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट