कोरोना योद्धाओं एवं मलेरिया प्रभावित परिवारों की सुरक्षा के लिए भेंट की सामग्री

बदायूँ: जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त को कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में सोमवार को गांधी ग्राउंड स्थित कोचिंग सेंटर के सैफउद्दीन ने कोरोना यौद्धाओं के बचाव हेतु पीपीई किट उपलब्ध कराई जिसमें फेस शील्ड, पाॅलीबैग के जूते, ग्लब्स एवं सैनिटाइजर आदि सामग्री उपलब्ध है। उस्मान शेख ने मलेरिया किट उपलब्ध कराई, जिसमें स्लाइड आदि उपलब्ध है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नरेन्द्र बहादुर सिंह मौजूद रहे।

1080 पैकेड माॅरटीन क्आएल्स उपलब्ध कराई-मलेरिया इसके अलावा करीमगंज शाहबाद रामपुर स्थित राणा शुगरमिल के मुख्य महाप्रबंधक केपी सिंह ने मलेरिया प्रभावित परिवारों की सुरक्षा हेतु माॅरटीन क्आएल्स के 18 कार्टून में 1080 पैकेड डीएम को कैम्प कार्यालय में उपलब्ध कराएं। इस अवसर पर जिला गन्ना अधिकारी रामकिशन भी मौजूद रहे।

दानदाताओं ने अपील की है कि सभी को मुश्किल की घड़ी में गंभीरता से सोचना चाहिए। बताए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन करना चाहिए। घरों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान देना चाहिए। बार-बार अच्छे तरह से हाथ धोना चाहिए। बात करते समय नियमित दूरी बनाए रखें। मास्क, रूमाल से मुंह ढककर रखे। घर में हीं रहें, घर से बाहर न निकलें। भीड़ का हिस्सा तो कतई न बनें आदि बातों को आपस के लोगों में साझा करते रहें। इस खतरनाक कोरोना वायरस के प्रति जनजागरुकता होना बहुत जरूरी है। कोरोना वायरस की जानकारी ही बचाव है। मलेरिया के बचाव के लिए घर के आसपास पानी इकट्ठा न होने दें, एंटीलारवा का छिड़काव एवं फाॅगिंग होती रहे।