शरदेेन्दु मिश्र ‘राहुल’, बघौली, हरदोई :
अहिरोरी ब्लाक के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के मंडल (अहिरोरी) अध्यक्ष सुनील बाजपेई ने बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा शुक्लापुर में कार्य कर रहे बैंक कर्मचारियों व सुरक्षाकर्मियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष (अहिरोरी) सुनील बाजपेयी ने बैंक में कार्य कर रहे सभी कर्मचारियों व सुरक्षा कर्मचारियों की इस कोरोना महामारी जैसी दैवीय आपदा के समय भी अनवरत कार्य करने के लिए जमकर सराहना की । बैंक कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों को अंग वस्त्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया । इस मौके पर उन्होंने बैंक कर्मचारियों व उपभोक्ताओं से सोशल डिस्टेंसिंग पर विशेष ध्यान देने की अपील भी की । मंडल अध्यक्ष की इस पहल से सभी कोरोना योद्धा काफी उत्साहित दिखाई दिए ।