पासपोर्ट देने के नाम पर घूसखोरी का वीडियो-ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल

Corruption Feature IV24

कनवार पोस्ट आफिस में पोस्टमैन के पद पर कार्यरत हेमंत त्रिपाठी का पासपोर्ट देने के नाम पर घूसखोरी का वीडियो-आडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है ।

घूसखोरी का मामला तहसील सिराथू के सैनी थाना क्षेत्र के कनवार पोस्ट आफिस का है। जहाँ ग्रामीणों से पासपोर्ट के नाम पर पोस्टआफिस में पोस्ट मैन के पद पर कार्यरत हेमन्त त्रिपाठी प्रत्येक पत्र को देने के नाम पर 100 रुपए खुलेआम मांगता है। गांव की भोली भाली जनता से फोन पर पैसा मांगने का मामला सामने आया है। सरकार से वेतन पाने वाला पोस्टमैन घूसखोरी कर मालामाल हो रहा है। जिसका वीडियो/आडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है।

प्रकरण यह है कि पुनीत कुमार का पासपोर्ट आया है। जिसे लेने के लिए पुनीत कुमार पोस्ट आफिस गया तो डाकिया बाबू ने हस्ताक्षर करवाने के बाद 100 रुपए की मांग की पैसे न होने के कारण डाकिया बाबू ने पासपोर्ट न देने को कहा और कहा बाद में 100 रुपए देना तो आकर पासपोर्ट ले जाना।

——————जिला ब्यूरो चीफ IV24 न्यूज़ कौशाम्बी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट