कछौना (हरदोई) : लखनऊ-हरदोई मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के पास सड़क की हालत काफी जर्जर है। जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के कारण राहगीरों का आवागमन दुष्कर है।
लखनऊ-पलिया राजमार्ग पर प्रतिदिन हजारों वाहनों का आवागमन रहता है। आम नागरिक से लेकर शासन प्रशासन के जिम्मेदार लोगों का भी आवागमन होता है, परंतु इन गहरे गड्ढों पर किसी ने भी ध्यान देना मुनासिब नहीं समझा जिसका खामियाजा आमजनमानस को उठाना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत बीमार व्यक्तियों को उठानी पड़ती है।
इस संदर्भ में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सड़क का आधा भाग रेलवे के अंतर्गत आता है। रेलवे के आई डब्ल्यू अधिकारी ने बताया कि शीघ्र ही इस मार्ग जर्जर पर मरम्मत कार्य कराया जाएगा।
रिपोर्ट- पी.डी. गुप्ता